शाहजहांपुर: 'शेर कभी हाथ नहीं आते...' युवक ने लिखा सुसाइड नोट और पानी में डूबकर की आत्महत्या
गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला, शव की शिनाख्त नहीं
जलालाबाद, अमृत विचार। बुधवाना रोड पर जगदम्मनी तालाब में मछली पकड़ने की बात कहकर घुसे युवक ने डूबकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि शेर कभी हाथ नहीं आते, अगले जन्म में मिलेंगे। इन शब्दों से प्रतीत होता है कि उसकी जान को किसी से खतरा था और वह भारी दबाव में चल रहा था। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बुधवाना रोड पर जगदम्मनी तालाब के अंदर जा रहा था। तालाब के किनारे बैठे लोगों ने उससे पूछा कि तालाब में क्या करने जा रहे हो। अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि मछली पकड़ने जा रहा हूं। इसी बीच व्यक्ति तालाब के गहराई में गया और डूब गया।
लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी तालाब पर गए और लोगों से जानकारी की। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने तालाब में घुसकर आधे घंटे बाद उसका शव बाहर निकाल लिया।
मृतक ने काली पैंट और काली शर्ट पहने हुए है। पुलिस ने उसकी पैंट की जेब की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में डूबकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुसाइड नोट में क्या लिखा
मृतक काली शर्ट और काली पैंट पहने हुए है। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी जान खतरे में थी, इसलिए शेर कभी हाथ नहीं आते है, अब अगले जन्म मिलेंगे। इसके साथ ही यह भी लिखा है कि बदमाशों ने उसके घर पर आकर धमकी दी थी। मुन्नालाल के घर पर, मोहल्ला कानूनगोयान, पैंट में स्टीकर फरीदपुर का लगा है। जबकि फरीदपुर बरेली में लगता है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। फरीदपुर थाने पर भी सूचना दे दी है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: चोरी करने के इरादे से असिस्टेंट प्रोफेसर के घर घुसे थे शहबाज और शहरोज, जानिए मामला
