सहारनपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक किशोरी को किसी बहाने से बुलाकर तीन युवक अपने साथ ले गए और कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने  बताया कि थाना गंगोह इलाके में शुक्रवार देर शाम एक युवक अपने दो सहयोगियों के साथ किशोरी के घर पहुंचा और उसे बताया कि अस्पताल में उसके दादा की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि किशोरी इससे घबरा गई और युवकों के साथ चली गई।

 परिजनों के आरोपों के हवाले से पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवकों ने किशोरी को रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और एक ईंट भट्टे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक जैन ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और रिहान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अज्ञात सहयोगियों की तलाश की जा रही है।  

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बिना किरायेनामे के चल रही किराया नगरी, चिनहट क्षेत्र में करीब 200 हॉस्टल संचालित

संबंधित समाचार