बहराइच: शिक्षक ने वीडियो जारी कर लगाई सुरक्षा की गुहार, ट्रांसफर की मांग..., जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसान नेता के परिवार द्वारा मुकदमा दर्ज कराने से परेशान है शिक्षक

जरवल, बहराइच, अमृत विचार। जिले के गोड़हिया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने मुकदमा दर्ज होने के बाद वीडियो जारी कर भावुक अपील करते हुए जानमाल का खतरा बताते हुए अपना ट्रांसफर किसी दूसरे विद्यालय में कराने की मांग की है। भयभीत शिक्षक ने ट्रांसफर न होने की स्थित में बीआरसी से अटैच करने की मांग की है। 

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोडहिया के सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार और भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश सचिव हसनैन खां के बीच विवाद हो गया था। शिक्षकों ने कैसरगंज थाने का घेराव भी किया था। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर किसान नेता समेत चार लोगों पर सरकारी काम मे बाधा, धमकी और एससीएसटी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

वहीं दूसरे दिन किसानों की तरफ से शिक्षक पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद परेशान शिक्षक ने वीडियो सन्देश जारी कर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अधिकारियों से ट्रांसफर की गुहार लगाई है। ट्रांसफर न होने पर बीआरसी पर अटैच करने की मांग की है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी नहीं है। लिखित पत्र जब मिलेगा, तब उस पर कार्यवाई होगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बिना किरायेनामे के चल रही किराया नगरी, चिनहट क्षेत्र में करीब 200 हॉस्टल संचालित

संबंधित समाचार