अयोध्या: बूथों को मजबूत करने में जुटी भाजपा, 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा बूथ सशक्तिकरण अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने में भाजपा हमेशा लगी रहती है। बूथों के लेकर भाजपा का जमीन पर कार्य जारी है। वर्तमान में भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रही है। 26 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में संगठनात्मक दृष्टि से बूथों को मजबूत करने में भाजपा जुटी है। लोकसभा चुनाव होने में अभी काफी दिन है। लेकिन भाजपा इसको लेकर एलर्ट मोड पर नजर आ रही है। 

बूथ सशक्तिकरण अभियान में भाजपा एक प्लान के साथ उतर रही है। सबसे पहले उन बूथों की सूची बनाई गयी है जिसमें पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी को कम वोट मिले थे। इन बूथों में पर समाजिक समीकरण के आधार पर पार्टी लोगो से सम्पर्क व संवाद स्थापित करेगी। यहां कम वोट पाने के कारणों का पता लगाया जायेगा। जिसकी जानकारी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला व महानगर कमेटी को देंगे। इस सूचनाओं के आधार पर पार्टी आगे की कार्यवाही करेगी। 

भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की मण्डल तथा सेक्टर स्तर पर समीक्षा भी होगी। चुनाव में भाजपा का जीतने का सबसे बड़ा कारण मैन टू मैन माकिंग है। हर मतदाता तक पार्टी पहुंचने का प्रयास करती है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका बूथ व पन्ना प्रमुख निभाते है। बूथ स्तर पर भाजपा का व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। जिसमें पार्टी की सूचनाओं का आदान प्रदान होता है। 

भाजपा की जिला कमेटी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को इसके माध्यम से काफी तेजी से आगामी कार्यक्रमो को लेकर जानकारियां पहुंचा देती है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। कमजोर बूथों पर पदाधिकारी सम्पर्क, संवाद व प्रवास की नीति के तहत पदाधिकारी कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर अधिवक्ता लामबंद, लागू करने की उठाई मांग

संबंधित समाचार