बरेली: 27 अक्टूबर से विश्वविद्यालय में होगा बृज फिल्म महोत्सव
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में 27 से 28 अक्टूबर को बृज फिल्म महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें पर्यावरण समरसता, मेरा गांव, भविष्य का भारत जैसे विषयों पर डाॅक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने रविवार को बरेली पहुंचकर आयोजन की तैयारियों को परखा। महोत्सव में शाॅर्ट फिल्म, डाक्यूमेंट्री आदि को शामिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने कहा कि भारतीय अस्मिता की झलकियां सिनेमा में मिलती है और भारतीय सिनेमा भारतीयता की अनूठी पहचान है।
ये भी पढे़ं- वह दिन दूर नहीं, जब ‘वंदे भारत’ रेलगाड़ियां देश के हर हिस्से को जोड़ेंगी: PM मोदी
लोगों में राष्ट्रभाव जागृत करने के लिए फिल्मों, विजुअल मीडिया, शाॅर्ट फिल्म, रील्स और डाॅक्यूमेंटरी को महत्वपूर्ण माध्यम माना जा सकता है। उन्होंने बताया कि बृज क्षेत्र में इस बार बरेली में ब्रज फिल्म फेस्टिवल को आयोजित करने का फैसला किया गया है। इसमें प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को अवार्ड भी दिया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी चयनित फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।
बरेली प्रवास के दौरान उन्होंने महानगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश और उनकी टीम के साथ आयोजन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। महानगर प्रचार प्रमुख ने बताया कि लोग मौजमस्ती के लिए रील्स बनाते हैं। अगर वह इसको राष्ट्र जागरण की थीम पर बनाएं तब वह यहां इंट्री भेज सकते हैं। इसी तरह शाॅर्ट फिल्म और डाक्यूमेंटरी की प्रविष्टि भेजी जा सकती हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
