बहराइच: आबादी के बीच पहुंच मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन कर्मियों ने किया रेसक्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर रेंज के शोभा पुरवा गांव में सोमवार सुबह विशाल का है मगरमच्छ नाली से होता हुआ आबादी में पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे नदी में छोड़ दिया है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मनगौढिया के निकट कई नाले और तालाब हैं। ग्राम पंचायत के मजरा शोभापुरवा में सोमवार सुबह नाले से होता हुआ मगरमच्छ आबादी में पहुंच गया। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी अपने को बचाते हुए भागने लगे। 

मगरमच्छ निकलने की सूचना रेंज कार्यालय में दी गई। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को कड़ी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे पकड़कर पास के घाघरा नदी में छुड़वा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- सरकारी विभागों के रिक्त पदों को भरने में न हो देरी

संबंधित समाचार