बरेली: गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना, सड़कों पर रही मूर्ति विसर्जन को जाने वालों की धूम
बरेली, अमृत विचार। गणेश चतुर्थी पर धनधान्य व वैभव के देवता शिव-पावर्ती के पुत्र गणेश जी की स्थापना के बाद उनका विसर्जन का दौर चल रहा है। गणेश, जिन्हें नई शुरुआत के भगवान के रूप में भी जाना जाता है, वही बाधाओं के निवारण के रूप में भी पूजा जाता है।
ऐसा माना जाता है कि जब गणेश जी की मूर्ति को विसर्जन के लिए बाहर ले जाया जाता है, तो वह अपने साथ घर की विभिन्न बाधाओं को भी दूर कर देती है और विसर्जन के साथ-साथ इन बाधाओं का भी नाश होता है। इसी सिलसिले में शहर से लेकर देहात तक से लोग गणेश भगवान की मूर्ति विसर्जन के लिए रामगंगा घाट ले जा रहे है।
ये भी पढ़ें : बरेली: बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं- अजय राय
डीजे की धून पर भक्त भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। 28 सितंबर के साथ ही गणेश विसर्जन का समापन हो जाएगा। पंडाल से उनको सजा कर रंग-गुलाल उड़ाते हुए शहर में जगह-जगह उनकी मूर्तियों को रामगंगा ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान बप्पा के गानों पर भक्त जमकर झूमते नजर आए।
शहर के मुख्य मार्गो पर इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने मां गंगा में गणेश भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान उनसे कामना की वह अगले बरस जल्द आए और उन्हें सुख-समृदि व वैभव प्रदान करें।
ये भी पढ़ें- बरेली: सौतेले चाचा ने भतीजी के पेट में मारी लात, मौके पर मौत, आरोपी फरार
