बरेली: हापुड़ बार के समर्थन में वकीलों की हड़ताल 30 तक जारी
बरेली, अमृत विचार। पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में हापुड़ बार के समर्थन में चल रही बरेली बार की हड़ताल पर अग्रिम रणनीति बनाए जाने के लिए सोमवार को बार सभागार में आम सभा हुई। अधिकांश वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार हापुड़ के वकीलों के साथ न्याय नहीं करेगी, तब तक हमारा भी आंदोलन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें : बरेली: बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं- अजय राय
सदन की आम सहमति के आधार पर अब 30 सितंबर तक वकीलों की हड़ताल जारी रहेगी। वहीं 29 सितंबर को हापुड़ में होने जा रहे वकीलों के महासम्मेलन में शामिल होने भी काफी संख्या में अधिवक्ता जाएंगे।
सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने की। इस दौरान शशिकान्त शर्मा, अनिल द्विवेदी, शौकत अली, वीरेंद्र पाल गुप्ता, अमजद सलीम, नाहर खान, संजय कुमार वर्मा, शंकर सक्सेना, प्रदीप यादव, गौरव सिंह राठौर, एम आर मलिक, जितेंद्र सिंह, हरभजन शाक्य, रंजना सागर, अनुज कुमार समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन सचिव वी पी ध्यानी ने किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: सौतेले चाचा ने भतीजी के पेट में मारी लात, मौके पर मौत, आरोपी फरार
