बरेली: डॉ. दिनेश की शोकसभा में पहुंचे नेता, साझा किए संस्मरण
बरेली, अमृत विचार। भाजपा नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी के निधन पर सोमवार को प्रेमनगर में उनके आवास पर शोकसभा आयोजित हुई। जिसमें भाजपा नेताओं ने उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि डाॅ. जौहरी भाजपा के पहले महानगर अध्यक्ष थे।
उन्होंने शहर में पार्टी को पहचान दिलाई। लोकसभा का चुनाव में उनका बड़ा योगदान रहा है। पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने कहा कि उनकी डाॅ. जौहरी से दो बार अच्छी मुलाकात हुई थी। बताया कि जब वह सुलतानपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे, तब डाॅ. जौहरी ने फोन कर उन्हें चुनाव जीतने के लिए शुभकामनाएं दी थीं।
ये भी पढ़ें : बरेली: बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं- अजय राय
मेयर डाॅ. उमेश गौतम ने बताया कि 2017 के पहले मेयर चुनाव में वह डा. दिनेश जौहरी से मिलने घर पर आए थे। तब उन्होंने बताया था कि चुनाव कैसे जीता जाता है। चुनाव में उन्होंने खूब मदद की। पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके पुत्र राहुल जौहरी को सांत्वना दी। शोकसभा में दूसरे दलों के नेताओं ने भी भाग लिया।
वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पूर्व मेयर कुंवर सुभाष पटेल, डाॅ. आईएस तोमर, सुप्रिया ऐरन, रामगोपाल मिश्र, रवि अग्रवाल, सतीश कातिब, पूरन लाल लोधी, अजय अग्रवाल, रवीन्द्र राठौर, रंजना सोलंकी, धीरेन्द्र वीर सिंह उर्फ धीरू, पवन अरोरा, अमन सक्सेना, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महेश सिंघल, डाॅ. विनोद पागरानी, पूर्णिमा अनिल समेत कई नेता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- बरेली: सौतेले चाचा ने भतीजी के पेट में मारी लात, मौके पर मौत, आरोपी फरार
