बरेली: गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में धूमधाम से मूर्ति विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। इस दौरान गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे गूंजते रहे। मूर्तियों को रामगंगा में विसर्जित किया गया। गणेश चतुर्थी पर कई जगहों पर पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।

सोमवार सुबह पंडालों में गणपति की विधिवत पूजा की गई। इसके बाद मूर्ति विसर्जन यात्राएं शुरू हुईं। ट्रैक्टर- ट्रॉली आदि वाहनों से श्रद्धालु मूर्तियों को लेकर गाजेबाजे के साथ आगे बढ़ते रहे। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

इस दौरान श्रद्धालु गणपति मोरया के उद्घोष, भजनों की धुन पर नाचते और गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। बदायूं रोड से होते हुए श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन यात्राओं के साथ रामगंगा घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने जयकारों के बीच मूर्तियों को विसर्जित किया। कई जगहों पर भंडारा, भजन संध्या और धार्मिक कार्यक्रम हुए। वहीं, मराठा बुलियन, गणेश वाल्मीकि गणेश महोत्सव समिति आदि ने भी मूर्तियों को विसर्जित किया।

धूमधाम से किया गणपति को विदा

श्रीगणेश महोत्सव समिति एवं मराठा संगठन ने बाबूराम धर्मशाला से मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली। इस दौरान गोविंदा की टीम ने पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी। बैंड बाजा के साथ निकाली शोभायात्रा में श्रद्धालु गुलाल उड़ते हुए आगे बढ़ते रहे।

जगह -जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रामगंगा घाट पर मूर्ति का विसर्जन किया। समिति संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल, राजकुमार राजपूत, पिंकी अग्रवाल, गोरी शंकर खंडेलवाल, सुशील बंसल, विनीत रस्तोगी, प्रेम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

बप्पा को दी विदाई
कटरा मानराय स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप पंडल से भव्य मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई, जो मंदिर, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला होते हुए रामगंगा घाट पर पहुंची। यहां मूर्ति विसर्जित की गई। विशाल श्रीवास्तव, अतुल सिंघल, अमन सिंघल , मोहित, शिवम,रोहित, अमित, विकास, हनी, सोनू, यश, बिट्टू विट्टू, सनी आदि मौजूद रहे।

ढोल-नगाड़ों के साथ निकली मूर्ति विसर्जन यात्रा
गांधीपुरम में ढोल नगाड़ों के साथ मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। रामगंगा में मूर्ति का विसर्जन किया गया।अनुराग, कृष्णा, माला, रीता, कार्तिकी, दीप्ति, सुनील, बिपुल, सौम्या, नीलमा, डाॅ. विभूति गौड़ आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बरेली: बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं- अजय राय

 

 

संबंधित समाचार