सुलतानपुर: मंडलीय टीटी व बैडमिंटन प्रतियोगिता में अयोध्या का दबदबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग 

सुलतानपुर, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मंडल स्तरीय विद्यालयीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन रविशंकर जिला विधालय निरीक्षक और सचिदानंद मिश्रा प्रधानाचार्य मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज ने किया। प्रतियोगिया चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में कुल 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 

सीनियर छात्र टीम टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अयोध्या के  जतिन और देवांस ने सुलतानपुर के अरूण और आलोक को हराया। सबजूनियर छात्र में अयोध्या के जागृति और हार्दिक ने सुलतानपुर के गौरव और अमर भीम को पराजित किया। सीनियर छात्रा टीम टीटी प्रतियोगिता में अयोध्या के अनू पांडेय और नेहा ने सुलतानपुर के कशिश फातिमा और श्रुति पांडेय को हराया। सब जूनियर छात्रा टीम टेबल टेनिस में अयोध्या की शालिनी और रितिका ने सुलतानपुर के पल्लवी आराधना को पराजित किया। 

बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर छात्र वर्ग में अयोध्या के अंशू गुप्ता, अयान अंसारी, अभिनव गुप्ता व सुलतानपुर के शुभम  राव विजयी रहे। सबजूनियर छात्र वर्ग में अयोध्या के दिव्यांश सिंह, आयुष मिश्रा, ओम अग्रहरि विजेता रहे। सीनियर छात्रा वर्ग में बाराबंकी के अंशिका राज, निधि, अयोध्या की रिद्धि, सौम्या विजेता बनीं। सबजूनियर छात्रा वर्ग में अयोध्या की आराध्या तिवारी, तनिष्का, तनवी श्रीवास्तव, बाराबंकी की स्वतंत्रतीका विजेता बनीं। 

समापन मौके पर सर्वेश सिंह चौहान जिला क्रीड़ा अधिकारी, दिलीप सिंह जिला कीड़ा सचिव, राहुल तिवारी मंडल व्यायाम शिक्षक ने विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगता को सफल बनाने में राजेश कुमार कनौजिया, मुनेंद्र मिश्र, सुमन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन पर आयोजक सुरेश यादव ने सभी के प्रति आभार जताया। विजेता टीम अक्टूबर में प्रदेश स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने बरेली जाएगी। 

यह भी पढ़ें:-हरदोई: नगर पालिका की नोटिस के बाद सपा कार्यालय से हटायी गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, जानें वजह

संबंधित समाचार