Kanpur News: मूर्ति विसर्जन के लिए गया युवक गंगा में डूबा… मौत, नहाते समय फिसला पैर, परिजनों में मची चीख-पुकार
कानपुर में मूर्ति विसर्जन के लिए गया युवक गंगा मे डूबा।
कानपुर में मूर्ति विसर्जन के लिए गए युवक की गंगा मे डूबने से मौत हो गई। गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए है। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थानाक्षेत्र के ड्योढ़ी घाट मे मंगलवार दोपहर एक युवक गंगा मे डूब गया। उसके साथ गए अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। जल पुलिस की टीम गोताखोरो संग मिलकर तलाश मे जुट गए।
रुमा गांव निवासी अजीत पुत्र दीपक पेंटर (19), अपने दोस्तों मनीष पुत्र चंद्रशेखर, तथा विक्रम पुत्र वीरेंद्र सिंह दोनों निवासी रुमा, अरुण कुमार पुत्र राम स्वरुप, सूरज गौड़ पुत्र प्रेमचंद, अमन सिंह पुत्र अजय सिंह सभी निवासी निवासी श्याम नगर थाना चकेरी के संग गणेश मूर्ति विसर्जन करने के ड्योढ़ी घाट गए हुए थे। घाट पर बने कृतिम तालाब मे मूर्ति विसर्जन के बाद अजीत अपने दोस्तों संग गंगा में नहाने लगा। लोगों ने बताया कि सेल्फी लेने और फोटो खींचने के दौरान अजीत का पैर फिसल गया और वो गहरे पानी मे चला गया।
डूब रहे अजीत की पुकार सुनकर आवाज उसके दोस्त बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वह गंगा की गहराई मे समा गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोर पानी मे कूद गए लेकिन काफी देर खोजने के बाद भी अजीत का कोई पता नहीं चल सका।
सूचना पाकर महाराजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल में जुट गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महराजपुर एसओ अभिषेक शुक्ला ने बताया की मंगलवार को दोपहर ड्योढ़ी गंगा घाट में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। जल पुलिस व गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है।
