संभल: गर्मी के चलते क्लास में बेहोश होकर गिरी छात्रा, सीएचसी में कराया गया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रजपुरा विकासखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का मामला

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को सुबह क्लास में गर्मी के चलते अचानक छठी की छात्रा बेहोश होकर गिर गई। यह देख छात्राओं में खलबली मच गई। आनन फानन में छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

क्षेत्र के गांव पवसरा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को सुबह छात्राएं कक्षाओं में पढ़ाई कर रही थीं। सुबह के वक्त भी भीषण गर्मी का माहौल था। सुबह करीब नौ बजे कक्षा छह की छात्रा डिंपल पुत्री महेश चंद्र निवासी फिरोजपुर क्लास में पढ़ने के दौरान अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

क्लास में बैठीं दूसरी छात्राओं ने नजारा देखा को खलबली मच गई। तुरंत बेहोश हुई डिंपल को स्कूल की वार्डन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज होने पर डिंपल को होश आ गया। वार्डन ऊषा वर्मा ने बताया कि बुखार के चलते छात्रा बेहोश होकर गिर गई थी। फोन करके तुरंत परिजनों को बुला लिया गया। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। अब छात्रा स्वस्थ है।

ये भी पढ़ें:- संभल: गंगा में डूबे पांच दोस्त, चार तैर कर निकले, एक लापता

संबंधित समाचार