चम्बल नदी की बीच धार में फंसा पीडब्ल्यूडी का स्टीमर, सांसत में अटकी 67 यात्रियों की जान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। पिनाहट थाना क्षेत्र के उसैना घाट से मुरैना की ओर जा रहा लोक निर्माण विभाग का स्टीमर चंबल नदी के बीचो-बीच जाकर फंस गया इस स्टीमर में 67 यात्री सवार थे। पिनाहट क्षेत्र से मध्य प्रदेश मुरैना की ओर जाने वाले आम यात्रियों के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा चंबल नदी को पार करने के लिए एक स्टीमर का संचालन किया जाता है इस स्टीमर में बैठकर यात्री उसैना घाट से मुरैना तक का सफर तय करते हैं। चंबल नदी में इस स्टीमर के जरिए सैकड़ो यात्री हर रोज उसैना घाट से मुरैना और मुरैना से उसैना घाट तक आते जाते हैं। 

मंगलवार की शाम उसैना घाट से मुरैना जाते वक्त स्टीमर निर्मणाधीन पुल के पिलर में जाकर फंस गया स्टीमर चालक की कोशिशों के बाद भी यह स्टीमर आगे नहीं बढ़ सका । स्टीमर में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया बीच नदी में खड़े स्टीमर में 67 यात्री सवार थे । इसके बाद स्टीमर चालक ने फोन कर स्टीमर फंसने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। बाह के उप जिला अधिकारी कृष्णानंद तिवारी के मुताबिक यह स्टीमर 15 से 20 चक्कर प्रतिदिन करता है। दरअसल लोगों को नदी पार करने के लिए पुल ना होने की वजह से इस स्टीमर का संचालन पिनाहट के उसैना घाट से लेकर मुरैना तक किया जाता है। स्टीमर फंसने की खबर मिलने के बाद एसडीएम बाह भी मौके पर पहुंचे।  

कुछ छोटी नावों के जरिए लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया फिर स्टीमर को भी हटाकर निकल गया एसडीएम कृष्णानंद तिवारी के मुताबिक 2 दिन के लिए स्टीमर का संचालन बंद किया गया है। इस स्टीमर की क्षमता 150 यात्रियों की है लेकिन जिलाधिकारी आगरा द्वारा स्टीमर में अब 75 यात्री ही यात्रा कर सकेंगे । पीडब्ल्यूडी के  अधिकारियों को टेक्निकल जांच के आदेश दिए गए हैं जांच रिपोर्ट आने के बाद 2 दिन बाद पुनः स्टीमर का संचालन शुरू किया जाएगा। एसडीएम के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है ।

ये भी पढ़ें -जेंडर चेंज सर्जरी मामला : एसआरएस के लिए नियम सुनिश्चित न करने पर जताई नाराजगी

संबंधित समाचार