बरेली: बसपा सांसद को आतंकवादी कहने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों सांसद भवन में बहस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने बसपा सांसद को आतंकवादी, समेत कई अपशब्दों का इस्तेमाल कर सांसद की गरिमा को तारतार कर दिया।

इस मामले में आज आजाद अधिकारी सेना के पदाधिकारियों ने ग्रह मंत्री की संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में देकर कार्यवाही की मांग की है। इस बारे में ज्ञापन देने आए आजाद अधिकारी सेना उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष शानबाज साबरी ने बताया संसद भवन में 21 सितंबर को संसद भवन नई दिल्ली में बहस के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा सांसद दानिश अली को  उग्रवादी, आतंकवादी कहकर संबोशित किया, जिसका वीडियो पूरे हिन्दुस्तान की जनता ने देखा, सांसद जनप्रतिनिधि के लिए ऐसे शब्दों का स्तेमाल करना घोर आपत्तिजनक है, जिसका आजाद अधिकार सेना विरोध करती है।

वह देश के नागरिक होने के नाते पूरा विरोध करता हैं। जनप्रतिनिधि में भरी सासद में अमर्यादित शब्दों का स्तेमाल करने वाले सांसद रमेश विरंडी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग करता हैं।

ये भी पढ़ें : बरेली: डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में हवन करने का विरोध, भीम आर्मी ने रोका

संबंधित समाचार