Unnao News: पशु पालक के हाथ-पांव बांध कर बदमाशों ने पीटा… खोल ले गये सात बकरियां, पशु पालक गंभीर रूप से घायल
उन्नाव में पशु पालक के हाथ-पांव बांध कर बदमाशों ने पीटा।
उन्नाव में पशु पालक के हाथ-पांव बांध कर बदमाशों ने पीटा। इसके बाद बदमाश सात बकरियां खोल ले गये। हमले में पशु पालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी एक पशु पालक मंगलवार रात ग्राम मऊ रेलवे क्रॉसिंग के निकट झोपड़ी में सो रहा था। इस दौरान अज्ञात बदमाश झोपड़ी में घुस गये और सो रहे वृद्ध पशुपालक के हांथ-पैर बांध कर डंडों से जमकर पिटाई की।
लुटेरे झोपड़ी में बंधी सात बकरियां लोडर पर लादकर भाग निकले। कराहने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने वृद्ध के हांथ-पैर खोले और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में वृद्ध को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी मिश्रीलाल 70 वर्ष पुत्र रेवती लखनऊ मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित अपने खेत में झोपड़ी डालकर बकरी पालन करता है। मंगलवार रात वह अपने झोपड़ी में सो रहा था। तभी अज्ञात बदमाश उसकी झोेपड़ी में पहुंचे। जहां सो रहे पशुपालक के हाथ पांव बांध दिये और झोपड़ी में बंधी बकरियां खोलने लगे। इस दौरान मिश्रीलाल ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसकी डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई करने के बाद लुटेरे सभी बकरियां लोडर पर लादकर भाग निकले। कराहने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने वृद्ध के हांथ-पैर खोले और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और वृद्ध पशुपालक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मवेशी लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसे पीटने के साथ ही झोपड़ी में बंधी 7 बकरियां और एक बकरा खोल ले गये। जिनकी कीमत लगभग दो लाख रूपये थी।
