हरदोई में नौकरी के नाम पर महिला का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव - आरोपी ने वायरल किये फोटो 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बावन/ हरदोई, अमृत विचार। एक महिला ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को महिला ने एएसपी पश्चिमी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने पूरे मामले में थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।   

लोनार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में ब्यूटी पार्लर संचालिका से शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। महिला ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो महिला से धर्म परिवर्तन के लिए कहा गया। मना करने पर शारीरिक शोषण के दौरान बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल कर दिए गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ नामक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। कई वर्ष पूर्व शादी होने के बाद पति से विवाद हो गया था। इसके कारण वह मायके में रहने लगी। मायके में ही ब्यूटी पार्लर खोल लिया। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर के सामने आरिफ की दुकान है। इसके कारण उसका आना जाना था। आरोप है कि आरिफ ने नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। महिला के अनुसार कई बार अलग-अलग जगह पर बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन के लिए कहा। विवाहिता ने आरोप लगाया कि आरिफ ने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। लोनार के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी गिरफ्तार है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर खालिद रशीद फरंगी महली ने की अपील, कहा- हिन्दू भाइयों का गणेश उत्सव है, भाईचारा बनाए रखें

संबंधित समाचार