बहराइच सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले मासूमों के आश्रितों को परिवहन विभाग देगा मुआवजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। गोंडा-बहराइच मार्ग पर खुटेहना में मंगलवार को रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि 13 लोग घायल हुए थे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों का इलाज डीएम और एसपी ने हाल जाना। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मृतक के आश्रितों को ढाई-ढाई लाख मुआवजा देने की बात कही।

गोंडा बहराइच मार्ग पर बुधवार को पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना में गोंडा से आ रही रोडवेज बस और बहराइच से जा रही ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर हो गई थी। अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक में भी टक्कर मार दी थी। जिसमें 13 लोग घायल हुए थे। जबकि एक मासूम बालिका और बालक की हादसे में मौत हो गई थी। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज से संबंध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर शाम को पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने खुटेहना में पहुंचकर अधीनस्थों से जानकारी ली। वहीं देर शाम को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने एसपी और परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार के साथ घायलों का हाल जाना। 

8 (94)

डीएम ने दुर्घटना में दम तोड़ने वाले और घायलों को विभाग की ओर से आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। जिस पर क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि हादसे में दम तोड़ने वाले मासूम बच्चों के परिवार को ढाई-ढाई लाख रूपये का मुआवजा दिया जाएगा। जबकि घायलों को पांच हजार की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें -जौनपुर में मनायी गयी भगत सिंह की 116 वीं जयंती, PM मोदी से की ये बड़ी मांग

संबंधित समाचार