VHP Bahraich news : ग्राम समिति की रचना कार्यक्रम आयोजित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद के बलहा प्रखंड की बैठक गुरुवार को हुई। जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही समाज को शिक्षित करने पर बल दिया।

विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड बलहा अंतर्गत ग्राम सभा सर्रा मुंदरी में बैठक हुई। ग्राम सभा में ग्राम समिति की रचना की गई। जिसमें ग्राम अध्यक्ष राम मनोहर, कार्य अध्यक्ष शालिकराम, मंत्री राकेश, सहमंत्री धर्मराज, बजरंग दल संयोजक विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख प्रिंस बनाए गए। 

बैठक में विभाग उपाध्यक्ष बलहा पालक संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज आगे बढ़ सकता है। ऐसे में सभी अपने बच्चों को शिक्षा दिलाएं। संदीप ने गांव के सबसे बुजुर्ग महिला व पुरुष के पांव छूकर आशीर्वाद लिया तथा नौजवानों को माता पिता के सामने  शिक्षा एव बड़ों को सम्मान देने के लिए शपथ दिलवाया। दो अक्टूबर को बजरंगदल शौर्ययात्रा में सभी सनातनी विचारधारा परिवार के साथियों से बहराईच चलने के लिए बात कही। बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष बलहा मदन सोनी, मंत्री राजेंद्र कुमार ,खंड अध्यक्ष ब्रिजेश निषाद ,अध्यापक राजन सिंह, दिलीप रावत, मयंकर यादव, बुद्ध सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अलीगढ़ में लापता युवक का शव बरामद, दो लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार