मिशन 2024: प्रियंका गांधी फूलपुर से लड़ेंगी चुनाव! कांग्रेसियों की डिमांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की कवायद को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा को “उम्मीद की आंधी” बताया है। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रयागराज कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग की तरफ से प्रियंका गांधी का पोस्टर जगह-जगह लगाया गया है।

Lok Sabha Elections 2024 In India Will Priyanka Gandhi Contest Elections  From Phulpur Seat Prayagraj Congress Leaders Demanded Through Posters ANN |  Lok Sabha Elections 2024: फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी

पोस्टर पर “उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी ” लिखा गया है। इस पोस्टर में एक तरफ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ इंदिरा गांधी की भी तस्वीर छपी है तो दूसरे किनारे पर कांग्रेस का निशान हाथ का पंजा दर्शाया गया है। 

वीडियो में अल्पसंख्यक वर्ग के शहर अध्यक्ष अरशद अली का कहना है कि फूलपुर लोकसभा सीट देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की रही है। प्रियंका गांधी को अपने नाना की विरासत को बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए और उनको फूलपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि फूलपुर की आवाम को विश्वास है कि प्रियंका गांधी इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ती हैं तब फिर पंजा लहराएगा।

यह भी पढ़ें:-बलिया: जदयू उपाध्यक्ष और पत्नी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

संबंधित समाचार