बहराइच: रक्तदान कर युवाओं ने मनाया शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहींपुरवा, बहराइच, अमृत विचार। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संयुक्त तत्वाधान में बृहस्पतिवार को शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर रक्तदार शिविर का आयोजन हुआ। युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट रामेश्वर पवन और विशिष्ट अतिथि डा. अखिलेश कुमार, डा. रजित राम निषाद संयुक्त रूप से रहे।

आयोजक चंद्र शेखर विश्वकर्मा , राजेश जोशी , कमलेश कुमार मौर्य रहे। बदलाव डीएचओ एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय आयोग के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। आयोजन के लिए संस्था ने गौरव शिवांश आई हॉस्पिटल को चुना। 

आयोजक समाजसेवी चंद्रशेखर विश्वकर्मा और कमलेश मौर्या ने बताया की महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की 117वीं जयंती पर इस कार्क्रम का है। लगभग 100 रक्तवीरों को इस आयोजन के लिए सूचना दी गई थी। इनमें से 36 लोगों रक्तदान किया है। रक्तदान के लेने बहराइच मेडिकल कालेज से डॉ कमलेश्वर वर्मा के साथ लैब टेक्निशियन ज्ञानेंद्र वर्मा, वैभव मिश्रा, राजीव उपाध्याय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुधांशु सहायक, ओमप्रकाश टीम के साथ आए। 

रक्तवीरों में नियमित रक्तदाता प्रेमप्रकाश सिंह प्रधानाध्यापक एवं समाजसेवी, राजेश जोशी , पत्रकार राम ध्यान कुशवाहा, कमलेश मौर्या ,कमल मौर्या, चंद्र शेखर, कुलदीप सिंह मौर्य ,रामनारायण मौर्य ,सुनील मौर्य इत्यादि लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं भगत सिंह का प्रतीक चित्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:-बलिया: जदयू उपाध्यक्ष और पत्नी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

संबंधित समाचार