प्रयागराज : समाजवादी पार्टी शहर पश्चिमी विधान सभा की 33 सदस्यों की कमेटी गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी शहर पश्चिमी विधान सभा की 33 सदस्यों की कमेटी गठित कर मनोनयन पत्र सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में विधानसभा अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल ने दस उपाध्यक्ष, एक महासचिव व कोषाध्यक्ष के साथ सत्रह सचिव व दो कार्यकारणी सदस्य को अहम जिम्मेदारी सौंपी।    
   
मुख्य अतिथि शहर पश्चिमी विधान सभा प्रभारी अमरनाथ मौर्य ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। विधानसभा पश्चिमी की कमेटी में विनय यादव, फैय्याज अली, संजय राय, बालकृष्ण कुशवाहा, शिव सिंह यादव, सुशील कुमार विश्वकर्मा, तबरेज अहमद, नासिर आबाद, डॉ अभयराज पटेल, कमलेश प्रजापति प्रिंस को उपाध्यक्ष बनाया गया। 

शकील अहमद को दूसरी बार महासचिव की कमान मिली तो शनि साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सचिव बनने वालों में चन्द्रमा पाल, अभिषेक कुमार सिंह, राजेश सिंह यादव , शिवराम सरोज, श्रीमती गीता, संदीप शर्मा, के के दिवेदी, एम के शुक्ला, रवि कुमार, ओम प्रकाश निषाद, दिलीप कुमार प्रजापति, दिनेश चन्द्र शर्मा, ऋषभ यादव, पुनीत कुमार निषाद, प्रभात केसरवानी, योगेन्द्र यादव, सौरभ केसरवानी को मनोनयन पत्र सौंपा गया। मोहम्मद अरबाज और मोहम्मद शहबान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। 

कार्यक्रम में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव रवि, अमरनाथ सिंह मौर्य, इसरार अन्जुम, मोईन हबीबी, मोहम्मद अजहर, अभिमन्यु पटेल, गुलाब सिंह यादव, मुशीर अहमद, मयंक यादव जोंटी, यथांश केसरवानी, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, फैज अन्जुम, सैय्यद मोहम्मद अस्करी आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें -दीपोत्सव से होगा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का आगाज, प्रमुख सचिव पर्यटन बोले - तीन माह तक मनेगा महोत्सव

संबंधित समाचार