रामपुर में 30 को आएंगे उप मुख्यमंत्री मौर्य, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 सितंबर को सुबह 10:30 बजे रामपुर पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री का उड़नखटोला लखनऊ से उड़कर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री आगापुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव मांगलिक ने बताया कि उप मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय से विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और इसके बाद पत्रकार वार्ता होगी।

इसके बाद जिले में विकासशील और निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन से अपराह्न करीब 3 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान का भ्रष्टाचार रोधी निकाय नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के चार मामलों की जांच शुरू करेगा

संबंधित समाचार