शाहजहांपुर: आशाराम के आश्रम के पूर्व चौकीदार ने की थी महिला की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने किया पूछतांछ के दौरान गुनाह कबूल करने का दावा

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर की कोतवाली चौक क्षेत्र में 20 सितंबर को बिहार की महिला का गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। महिला के गले को काटने की कोशिश की गई थी। एसओजी और चौक कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए दावा किया है कि उसकी हत्या सेहरामऊ दक्षिणी के युवक ने की थी। आरोपी युवक आसाराम के आश्रम में चौकीदारी कर चुका है। उसने बदनामी के चलते महिला की गला काटकर हत्या की थी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: प्रेमी ने दिया दगा, स्वयं नहीं खाया जहर... प्रेमिका ने दी जान

बता दें कि 20 सितंबर की सुबह नौ बजे चांदापुर रोड पर गन्ने के खेत में 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पोस्टमार्टम में गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने गांव अकर्रा रसूलपुर के चौकीदार धर्मपाल की तरफ से अज्ञात में हत्या आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना स्थल से बरामद मोबाइल नंबरों के आधार महिला की तस्दीक की गई।

मृतका का नाम सीता पत्नी स्वर्गीय कैलाश चंद्र निवासी लालताप्पड़ जिला देहरादून था। एसपी ने घटना के खुलासा के लिए एसओजी तथा थाने की दो टीमों को लगाया था। पुलिस के सामने शिवनाथ निवासी सियुरा थाना सेहरामऊ दक्षिणी का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस टीम ने बुधवार की शाम न्यू दिल्ली दरबार बंद पड़े ढाबे के सामने हाईवे के किनारे आरोपी शिवनाथ को दबोच लिया। 

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे एक लाख 20 हजार रुपये, महिला का कपड़ों से भरा बैग, दस्तावेज, दो मोबाइल, एक बैग में अभियुक्त के कपड़े, खून से सने कपड़े तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून में मृतका सीता के कमरे के पड़ोस में वह किराए पर रहता था। 

सीता ने उसे एक लाख 30 हजार रुपये दिए थे और 20 हजार रुपये खर्च हो गए थे। सीता ने उससे कहा था कि तुम्हारे साथ चलकर रहूंगी। आरोपी ने कहा कि रुपये के लालच में सीता की गन्ने के खेत में गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक केवी सिंह, एसओजी प्रभारी आरपी सिंह, अपराध निरीक्षक पवन शर्मा, राजाराम पाल सिंह आदि थे।

एफडी तुड़वाकर दिए थे रुपये
अभियुक्त शिवनाथ ने बताया कि दो साल देहरादून में काम कर रहा था और मृतका सीता के पड़ोस में रहता था। सीता भी दस साल से देहरादून में रह रही थी। उसकी एक लड़की की जलकर मौत हो गई थी और उसका लड़का घर छोड़कर चला गया था, पति की मौत हो चुकी थी। वह अकेले रहती थी। सीता ने उससे कहा था कि बैंक की एफडी तुड़वाकर पैसे तुमको दे देंगे। सीता ने एक लाख 30 हजार रुपये एफडी तुड़वाकर दिए थे। वह बार-बार कहती थी कि अपने साथ ले चलो और तुम्हारे साथ रहूंगी।

19 सितंबर को लेकर आया था
अभियुक्त शिवनाथ सीता को 19 सितंबर की सुबह देहरादून से हरिद्वार आए और बस पकड़कर रात नौ बजे चांदापुर मोड़ पर उतरे थे। सीता से कहा था कि आशराम बापू का आश्रम है, वहां चौकीदारी करता हूं, इसलिए वहीं पर रुकवा दे रहा हूं। सीता को गन्ने के खेत की मेड़ पर बैठाकर नल पर हाथ धोने लगा। 

रुपये के लालच में गन्ने के खेत में सीता की गला रेतकर हत्या कर दी थी। 20 को देहरादून पहुंच गया। सीता का मोबाइल ले आया था। मोबाइल खोलने पर कई काल पड़ी थी। 30 हजार रुपये चेन बनाने के लिए दिए थे और वापस ले लिए थे। सीता वापस पैसे न मांग ले, इस लिए उसकी हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से वहां से आ गया था।

महिला की हत्या में शिवनाथ का नाम प्रकाश में आया था। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि महिला बीमार रहती थी और अपने इलाके लिए उसे एक लाख 30 हजार रुपये दिए थे। वह उसका इलाज कराता, लेकिन महिला उसके साथ रहने की जिद करने लगी थी। पैसे के लालच और बदनामी के डर से उसने महिला की हत्या कर दी---सुधीर जायसवाल, एएसपी सिटी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म