Kanpur: दवा व्यापारी से मारपीट का मामला, व्यापारियों ने बनाई मानव श्रृंखला, BJP पार्षद पति की गिरफ्तारी की मांग की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दवा व्यापारियों ने मानव श्रृंखला बनाई।

कानपुर में दवा व्यापारी से मारपीट के मामले में आक्रोशित दवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान व्यापारियों ने बीजेपी पार्षद पति की गिरफ्तारी की मांग की।

कानपुर, अमृत विचार। रायपुरवा थानाक्षेत्र में भाजपा पार्षद पति अंकित शुक्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर दवा व्यापारी अमोल भाटिया को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इधर, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सिख समुदाय के लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को फुटकर दवा व्यापार मंडल के तत्वावधान में एक विशाल मानव शृंखला का आयोजन हैलट से मोतीझील तक किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई और जस्टिस फॉर अमोलदीप का नारा लगाया गया। इसके साथ ही व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।  इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजेंद्र सैनी और महामंत्री नंदकिशोर ओझा ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक दवा व्यापारी आंदोलन करते रहेंगे। 

यह था मामला

शनिवार देर रात कार को ओवरटेक करने को लेकर भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला, उनके पति अंकित शुक्ला का हैलट के सामने परफेक्ट सर्जिकल के मालिक अमोल दीप सिंह भाटिया से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में बीच सड़क पर जमकर लात घूंसे चले। इसमें अमोल दीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों पक्षों के इस घटना लेकर अपने-अपने तर्क और आरोप हैं।

संबंधित समाचार