Kanpur Dehat: थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, पुलिस कर्मी बने बाराती, मई में कानपुर से की थी कोर्ट मैरिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े की पुलिस ने कराई शादी।

कानपुर देहात में थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े की पुलिस ने शादी कराई। वर सेना में लांस नायक के पद पर तैनात। मई में कानपुर से कोर्ट मैरिज की थी।

कानपुर देहात, अमृत विचार। प्रेमी जोड़े के विवाह में पुलिस कर्मी बाराती बने। मंगलपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया।

झींझक कस्बा के कंचौसी रोड निवासी पवन पाल पुत्र श्रीपाल सेना में लांस नायक पद पर तैनात है। उनका पास के गांव चिता का पुरवा गांव निवासी प्रियंका पाल पुत्री सर्वेश कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने बीती 15 मई को कानपुर नगर में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के पक्ष के लोगों को जानकारी होने के बाद विवाद की स्थिति खड़ी हो गई।

जिस पर दोनों दोनों के परिजन शुक्रवार को मंगलपुर थाने पहुंचे। वार्ता के बाद दोनों पक्ष विवाह के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद थाने परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि लड़का-लड़की के कोर्ट मैरिज की जानकारी पर दोनों पक्ष थाने आए थे। आपसी रजामंदी के बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में जोड़े का विवाह मंदिर में करा दिया गया है।

संबंधित समाचार