Auraiya: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… अगले दिन पड़ा मिला शव, नोएडा से आया था लौटकर, परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे युवक का शव पड़ा मिला।

नोएडा से लौटकर औरैया में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी का शव पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या कर सड़क पर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी।


औरैया, अमृत विचार। बेला थाना क्षेत्र में नोएडा से लौटकर शुक्रवार देर रात प्रेमिका के घर पहुंचे युवक का शव पुलिस ने शनिवार सुबह शव बरामद किया है। मृतक के चाचा ने प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या करके शव को घर के बाहर सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मल्हौसी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (27) पुत्र सामंत नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार देर रात वह नोएडा से गांव लौटा, जहां वह अपने घर न जाकर अपनी प्रेमिका के घर चला गया। यहां देर रात याकूबपुर चौकी पुलिस के सिपाही ने युवक को वीर सिंह के घर से बरामद किया। हालत खराब देख युवक के परिजनों समेत एम्बुलेंस को सूचना दी।

आरोप है कि परिजनों के न पहुंचने पर पुलिस युवक को सड़क पर पड़ा छोड़कर वापस चली गई। शुक्रवार उसका गांव निवासी वीर सिंह के घर के बाहर शव पड़ा पाया। पुलिस की सूचना पर सुबह मौके पर मृतक के चाचा अजय पाल भी पहुंचे। उन्होंने प्रेमिका व उसके परिजनों पर भतीजे की हत्या कर शव को घर के बाहर सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने उच्चाधिकारी व फोरेंसिक बुलाने तक शव को उठने नहीं दिया। मौके पर स्थिति बिगड़ती देख क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार समेत, कोतवाली बिधूना, थाना सहार, थाना सहायल का फोर्स मौजूद हैं। एसपी चारू निगम ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता