उन्नाव: हाईवे पर डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक्सीडेंट के बाद लगा रहा जाम, पुलिस ने मशक्कत कर खुलवाया

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के दही थानांतर्गत लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पॉलिटेक्निक के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। 

बता दें कि अचलगंज थानाक्षेत्र के सुपासी गांव निवासी राजेश कुमार की 18 वर्षीय बेटी ज्योति अपने 17 वर्षीय भाई सनी प्रजापति के साथ दही थानाक्षेत्र के पॉलिटेक्निक स्कूल में शिक्षा संबंधित किसी कार्य से गई थी। पॉलिटेक्निक से काम निपटाने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दोनों डीसीएम के नीचे चले गए और गंभीर घायल हो गए। हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और जाम लगना शुरू हो गया। सूचना पर दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाई। जहां इमरजेंसी में डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने उनके पास से मिले कागजात के आधार पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। मोर्चरी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उधर डीसीएम को पुलिस ने हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया। दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड: गम, आक्रोश और संवेदना के बीच ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, हत्यारोपियों के परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म