बरेली: वकीलों की हड़ताल खत्म, 3 अक्टूबर से करेंगे न्यायिक कार्य
बरेली, अमृत विचार। हापुड़ में पिछले महीने से चल रही वकीलों की हड़ताल स्थगित होने के बाद अब बरेली बार ने भी शनिवार को आम सभा में हड़ताल खत्म कर न्यायिक कार्य शुरू करने का निर्णय लिया। 3 अक्टूबर मंगलवार से अधिवक्ता सुचारू रूप से कामकाज करेंगे।
अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हापुड़ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हड़ताल वापसी का ऐलान किया था। बरेली में हापुड़ के समर्थन में ही अधिवक्ता हड़ताल पर थे। शनिवार को हुई आम सभा में वकीलों ने मंगलवार से काम पर लौटने का निर्णय लिया है। इस दौरान वीपी ध्यानी, शशिकान्त शर्मा, शौकत अली, दीपक पाण्डेय, संजय कुमार वर्मा, अंगन सिंह, धर्मवीर सिंह, एमआर मलिक, यश साहू, अचल सक्सेना, जाबिर अली, वाशिद हुसैन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
अनीता यादव स्थायी लोक अदालत सदस्य नियुक्त
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद पर अनीता यादव को नामित किया है। अनीता यादव पूर्व में उपभोक्ता अदालत में सदस्य पद पर न्यायिक कार्य भी कर चुकीं है। उनके पति राजेश यादव पूर्व डीजीसी क्राइम रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: बिना मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी
