माउंट एवरेस्ट विजेता भी हैं बरेली के नए डीएम, जानिए पढ़ाई से लेकर अब तक का कैसा रहा सफर?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवागत डीएम रविंद्र कुमार 2011 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 1981 में बिहार के बेगूसराय में किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम शिवनंदन प्रसाद सिंह है। उन्होंने गरीबी और भ्रष्टाचार पर काफी कविताएं लिखी हैं।

उन्होंने 10 वीं की पढ़ाई बेगूसराय के जवाहर नवोदय से की थी। रांची में डीएवी से 12वीं की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद वह मुंबई में मर्चेंट नेवी की पढ़ाई करने चले गए। आईआईटी में चयन होने के बाद भी वह गए नहीं। उन्होंने इटली की एक कंपनी में छह साल तक नौकरी की।

मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट और तैराकी में उन्हें महारत हासिल है। वह देश के पहले ऐसे आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया है। 2013 में वह पहले प्रयास में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ गए थे। वह बुलंदशहर और झांसी में डीएम रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: माफिया अशरफ के साले सद्दाम को जेल में नहीं आ रही नींद, खाना भी नहीं आ रहा पसंद

संबंधित समाचार