वियतनाम में बाढ़ के कारण 9 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

हनोई। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं।

प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने बताया कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने घरों, सड़कों, धान और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

साथ ही मुर्गियां और मवेशी भी मारे गए। सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार इस वर्ष के पहले नौ महीनों में देश में प्राकृतिक आपदाओं (मुख्य रूप से बाढ़ और भूस्खलन) में 98 लोग मारे गए या लापता हो गए और 103 अन्य घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- यूक्रेन के क्षेत्रों को रूस में शामिल करने की पुतिन ने मनाई सालगिरह, रात भर ड्रोन से किए हमले

संबंधित समाचार