गरमपानी: दो बसों के परमिट व वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चौकी पुलिस खैरना ने शिकंजा कस दिया है। विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने दो बसों के परमिट निरस्त करने तथा दो वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति आरटीओ को की। 

चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में खैरना पुलिस की टीम ने हाइवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो केएमओ की बसों को चेकिंग के लिए रोका गया। दोनों ही बसों में मानक से अधिक यात्री बैठे मिले। चौकी प्रभारी ने आरटीओ को दोनों बसों के परमिट निरस्त करने की संस्तुति की।

वहीं एक डंपर तथा एक पिकअप वाहन में भी अत्यधिक लोड होने पर दोनों वाहनों के चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। पुलिस टीम ने चार वाहन चालकों के कोर्ट के चालान भी किए। इस दौरान एएसआई गिरीश टम्टा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज