Farrukhabad: रेस्टोरेंट संचालक सहित चार पर FIR दर्ज, चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, अय्याशी करते पकड़े गए थे युवक-युवतियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में अय्याशी कराने के मामले में रेस्टोरेंट संचालक सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज हुई।

फर्रुखाबाद में अय्याशी कराने के मामले में रेस्टोरेंट संचालक सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज हुई। अय्याशी करते पकड़े गए युवक युवतियों को निजी मुचलके पर छोड़ा। जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आवास के निकट रेस्टोरेंट में शनिवार को पकड़े गए युवक युवतियों के मामले में  सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने रेस्टोरेंट संचालक सहित चार के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधि नियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रेस्टोरेंट संचालक के पिता सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से फरार हुए दो लोगों की तलाश जारी है।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रेस्टोरेंट के ऊपर बने कमरों से 10 युवक 9 युवतियों की बरामदगी दिखाई गई है। मौके से 8 पैकेट कंडोम बंद, 5 पैकेट खुले बरामद होना बताया गया है। जबकि पकड़े गए युवक-युवतियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने कहा है कि भारत माता मंदिर के पास शिकागो पिज्जा रेस्टोरेंट के ऊपर बने कमरों में होटल संचालक प्रदीप अग्निहोत्री देह व्यापार का धंधा कराता है। रेस्टोरेंट में मौजूदा समय मे युवक युवतियां मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने रेस्टोरेंट पर दबिश दी। 

टीम ने पुलिस लाइन  को जाने वाले रास्ते के किनारे अग्निहोत्री रेस्टोरेंट एवं शिकागो पिज्जा रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पुलिस ने रेस्टोरेंट के सभी कमरों की जांच पड़ताल करने के बाद नौ युवतियों व 10 युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने पर अय्याशी करने वाली लड़कियों व युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक लिए। रिपोर्ट में कहा गया कि  रेस्टोरेंट के ऊपरी हिस्से  में छोटे-छोटे कमरे बने हैं। जिसमें कुर्सी मेज डालकर गद्दे का बिस्तर लगाया गया है।

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू नवदिया निवासी प्रदीपअग्निहोत्री रेस्टोरेंट एवं प्लाजा का संचालक है। वह अय्याशी कराने के लिए कुछ घंटे के लिए एक कमरे का हजार रुपया भाड़ा लेता था।

पुलिस का दावा है कि आरोपी रेस्टोरेंट संचालक प्रदीप अग्निहोत्री बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। रिपोर्ट के मुताविक पुलिस को देख कर प्रदीप अग्निहोत्री  उसके पिता ने भागने की कोशिश की लेकिन दोनों को पकड़ लिया गया। जबकि दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। वहीं पकड़े गए युवक-युवतियों ने पिज्जा खाने के लिए आने की बात कही है।

पुलिस का दावा है कि पकड़े गए युवक-युवतियां अच्छे घरों से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। मामले की विवेचना सीओ अमृतपुर रवेंद्र नाथ राय को सौंपी गई हैं।

पकड़े गए पिता पुत्र का कराया चिकित्सीय परीक्षण

फतेहगढ के रेस्टोरेंट्स में देह व्यापार का धंधा करवाते  पकड़े गए पिता पुत्र का पुलिस ने  डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। फतेहगढ के कोतवाल सचिन कुमार सिंह का कहना है कि चिकित्सीय परीक्षण के बाद इन दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

फतेहगढ कोतवाली की सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार के धंधे की गाज चौकी प्रभारी सुधा पाल पर गिर गई है। पुलिस कप्तान विकास कुमार ने सुधा पाल को लाइन हाजिर कर दिया है।

रेस्टोरेंट की इमारत भी आ सकती है कार्रवाई की जद में 

रेस्टोरेंट के नाम सेक्स रैकेट चलाने वाले प्रदीप अग्निहोत्री के रेस्टोरेंट निर्माण सम्बन्धी जांच शुरु कर दी गई है। रेस्टारेंट के ऊपर बनी तीन मंजिली इमारत पर बुलडोजर बाबा की निगाह टेढ़ी हो सकती है। इसके लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने बताया कि  रेस्टोरेंट के निर्माण की पत्रावली की जांच की जाएगी। यदि बिना मानचित्र पास कराए निर्माण पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए सेक्स रैकेट के बाद पुलिस रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। 

संबंधित समाचार