मैनपुरी में अस्पताल के बाहर किशोरी की मौत, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक अस्पताल के बाहर एक किशोरी की मौत होने के सिलसिले में उसके (चिकित्सा संस्थान के) दो चिकित्सकों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के कर्मियों ने किशोरी को अस्पताल से कथित तौर पर बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी की पहचान भारती (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि राधा स्वामी अस्पताल के चिकित्सक रवि यादव और निविता के खिलाफ शनिवार को घिरोर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता गिरिश यादव ने शिकायत में बताया कि बुखार आने पर उन्होंने अपनी बेटी को 26 सितंबर की दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के कर्मी उनकी बीमार बेटी को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करने की व्यवस्था करने के बजाय उसे अस्पताल के बाहर ले आए और छोड़कर भाग गए, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को कहा कि गिरिश यादव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चिकित्सकों द्वारा उनकी बेटी को ‘गलत इंजेक्शन’ लगाने के चलते उसकी (भारती की) मौत हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में किशोरी की मौत का कारण संक्रमण बताया गया है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी गुप्ता के कहा, ‘‘26 सितंबर को किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को अस्पताल के बाहर छोड़े जाने के तुंरत बाद किशोरी की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और 28 सितंबर को अस्पताल परिसर सील कर दिया गया था। 

ये भी पढ़ें -लापरवाही : डेंजर जोन बनी मढ़हा पुल पर बिट्ठलपुर संपर्क मार्ग की चढ़ाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात