बरेली: नारी निकेतन की संवासिनी की जिला अस्पताल में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से बीमार चल रही नारी निकेतन की संवासिनी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। नारी निकेतन में कई साल से रह रही संवासिनी काफी समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल …

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से बीमार चल रही नारी निकेतन की संवासिनी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। नारी निकेतन में कई साल से रह रही संवासिनी काफी समय से बीमार चल रही थी।

मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती करने के बाद संवासिनी की डाक्टरों ने कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उपचार शुरू किया गया जहां करीब आधा घंटे उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल के कर्मचारियों ने मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता आहिरबार ने बताया कि संवासिनी काफी दिनों से बीमार चल रही थी।

संबंधित समाचार