देवरिया: भूमि विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में छह लोग घायल हो गये। इस घटना में दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। सदर क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने यहाँ बताया कि देवरिया शहर के मेहड़ा पुरवा मुहल्ले में पूर्व ब्लाक प्रमुख राजा राम चौहान और राम अशीष यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा था।

विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये। इस लड़ाई में एक पक्ष से चार तथा दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हैं। जिनका उपचार देवरिया मेडिकल कालेज में हो रहा है। इस घटना के बावत दोनों पक्षों के तरफ से मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार असलहों से लैस होकर आए लोगों को एक पक्ष ने घेर लिया और कार, बाइक में आग लगा दी। जबकि चार बाइकों को तोड़ दिया गया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: पति और सास ने ही बहू की हत्या कर पेड़ से लटका दिया था शव, जानें मामला

संबंधित समाचार