UP: घर से बुलाया बाहर, मुंह में कपड़ा ठूंस ले गए खेत, बारी-बारी से तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार, जानें- पूरा मामला
कानपुर में तीन युवकों ने युवती के साथ खेत में गैंगरेप किया।
कानपुर में तीन युवकों ने युवती के साथ खेत में गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर तीन को हिरासत में लिया।
कानपुर, अमृत विचार। चौबेपुर थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी तो उनके होश उड़ गए। आरोप के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
घटना की बारीकी से जांच करने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम ने एसीपी के साथ साक्ष्य जुटाए। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए उर्सला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला का आरोपी युवकों से विवाद चलता है। जांच की जा रही है। इसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह घर पर अकेली थी, तभी रात 12 बजे करीब गांव के तीन युवक उसके घर आए और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही तीनों युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जबरन बाहर खींचकर गांव से थोड़ा दूर एक खेत में ले गए। वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
रविवार सुबह महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। बिल्हौर एसीपी आईपी सिंह गांव पहुंचे और छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच करने के साथ साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
रंजिश के चलते युवकों को फंसा रही महिला
इस संबंध में प्रधान ने बताया कि महिला और युवकों का पुराना विवाद है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में रंजिश को लेकर बवाल हो चुका है। बताया कि रंजिश के चलते महिला से गांव के लोगों द्वारा फर्जी तहरीर दिलवाई गई है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना पूरी तरह से फर्जी है।
महिला ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। आरोप पर मेडिकल कराया गया है। फिलहाल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। महिला और आरोपी युवकों का पुराना विवाद रहा है। जिस पर उसने फंसाने की धमकी दी थी।- आई पी सिंह, बिल्हौर एसीपी
