Chitrakoot Accident: हाईवे पर स्कार्पियो पलटने से पांच लोग घायल, प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे थे वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट हाईवे पर स्कार्पियो पलटने से पांच लोग घायल।

चित्रकूट हाईवे पर स्कार्पियो पलटने से पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सभी प्रयागराज से स्नान कर वापस लौट रहे थे।

चित्रकूट, अमृत विचार। झांसी मिर्जापुर-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरौंधा के पास स्कॉर्पियो पलटने से पांच लोग घायल हो गए। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। 

सोमवार की सुबह दस बजे के आसपास तेज रफ्तार से प्रयागराज की ओर से आ रही स्कार्पियो सुरौंधा नदी के पास अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरी और गाड़ी पलट गई। इससे सनी वर्मा (11) पुत्र हठराम,  सुरेंद्र (45) पुत्र चिरइया, स्वामीदीन (40) पुत्र प्यारेलाल,  लाली बाई (40) पत्नी सुरेंद्र, प्रमोद वर्मा (32) पुत्र राजेंद्र प्रसाद घायल हो गए।  सभी मध्यप्रदेश अंतर्गत पन्ना जिले के तिल्ली उड़दानी निवासी हैं। घायलों ने बताया कि वे प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गए थे। घर जाते समय यह हादसा हो गया।

आएदिन होते हैं इस जगह पर हादसे

स्थानीय लोगों ने बताया कि मऊ में पावर हाउस से लेकर सुरौंधा नदी तक आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोग हताहत होते हैं। दुर्घटनाबहुल इस जगह पर दिशासूचक यंत्र के साथ साथ ब्रेकर आदि बनवाए जाने की लगातार मांगें करते आ रहे हैं।

संबंधित समाचार