प्रयागराज: प्रभारी जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार की सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकों नमन किया।

       इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा एवं नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अतुलनीय योगदान रहा हैं। सत्याग्रह व सविनय अवज्ञा आन्दोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ प्रज्जवलित किया। उन्होंने राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 प्रभारी जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में भी लोगो को जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लोगो की समस्याओं का पूरी पारदर्शिता के साथ समाधान करने के लिए कहा। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारीगण, अपर नगर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें: लखनऊ: LU में महात्मा गांधी की जयंती पर समाजवादी छात्र सभा ने किया माल्यार्पण, संगोष्ठी भी हुई आयोजित

संबंधित समाचार