लखनऊ: LU में महात्मा गांधी की जयंती पर समाजवादी छात्र सभा ने किया माल्यार्पण, संगोष्ठी भी हुई आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा ने सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में टैगोर लाइब्रेरी के सामने स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के छात्रों ने बापू के जीवन पर आधारित संगोष्ठी का भी आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष दार्शनिक धीरज के नेतृत्व में किया गया।

बता दें कि गांधी जयंती के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा ने बापू के आजादी की लड़ाई में योगदान से लेकर उनके जीवन के मूल मंत्र सत्य, अहिंसा और न्याय के विचारों पर काफी विस्तार से चर्चा और संवाद किया। इसके अलावा छात्रों ने गांधी जी के विचारों को लेकर संबोधन किया। इस दौरान छात्रों ने प्रण लिया कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हमें अपने महापुरुषों के द्वारा बताई गई बातों को जीवन के व्यवहार के प्रत्येक पहलू में लागू करना चाहिए।

गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कांची सिंह ने किया। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रिसर्च स्कॉलर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह "बाबा" और रिसर्च स्कॉलर शरद यादव ने किया। इसके अलावा कार्यक्रम में आकाश कैराती, अंकुर यादव, तौकील गाजी, विराट शेखर, रूपेश कुमार, कुमार वीरेंद्र, इरफान अहमद, राजीव राज, अभिषेक प्रजापति, शोभित यादव, चंद्र पाल सिंह, डी एन, रितेश समेत कई लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:- https://www.amritvichar.com/article/407732/boyfriend-attacked-girlfriend-at-lucknow-bkt-railway-station-death-occurred#gsc.tab=0

संबंधित समाचार