बरेली: गुड्डू बमबाज की तलाश में लगी पुलिस, रहा है पुराना मुखबिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। माफिया रहे अशरफ के साले सद्दाम से पूछताछ में मिली जानकारी से बरेली एसटीएफ की टीम ने गुड्डू बमबाज की तलाश तेज कर दी है। हालांकि गुड्डू बमबाज एसटीएफ का सबसे पुराना मुखबिर है, इसलिए उसको पकड़ना इतना आसान नहीं होगा।

प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद जिला केन्द्रीय कारागार-दो बरेली में बंद रहने के दौरान माफिया अशरफ से अवैध मुलाकात के मामले में बिथरी चैनपुर थाने में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें माफिया अशरफ के साले सद्दाम, गुड्डू बमबाज समेत अन्य लोग शामिल थे। आरोप था कि उमेश पाल की हत्या के पहले सभी ने हत्या में शामिल शूटरों के साथ अशरफ से जेल में अवैध तरीके से मुलाकात की थी। वहीं, हत्या के बाद बरेली कनेक्शन सामने आया था।

सद्दाम को दूसरी जेल में किया जा सकता है शिफ्ट
सद्दाम को जल्द ही दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। बरेली जेल में अतीक अहमद और अशरफ लंबे समय तक बंद रहे हैं। उनकी जेल में अच्छी सेटिंग थी। कहीं सद्दाम को जेल में वीआईपी सुविधा न मिल जाए, इसलिए उसे दूसरी जेल भेजा जा सकता है। हालांकि इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ की तर्ज पर बरेली में लगेगा ड्रंक एंड ड्राइव नाका

 

 

संबंधित समाचार