लखनऊ : महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और लोकसभा चुनाव के पहले आरक्षण लागू करने की मांग उठाई।

दोपहर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक हुई। बैठक के बाद सैकड़ों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल लागू करने व ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारित करने से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को देने के लिए कूच किया, पर आधे रास्ते में ही पुलिस प्रशासन ने बैरिकेटिंग कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव समेत अन्य नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए।

कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

गाजियाबाद से जय भीम सेना के राष्ट्रीय महासचिव पुष्पांकर देव समेत कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समक्ष इन्हें सदस्यता दिलाई गई।

शामिल होने वाले अन्य लोगों में बरेली से शिव कुमार पाठक, शमसुलद्दीन व शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला सचिव रामजी अवस्थी एडवोकेट, बब्लू वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा शोभित मिश्रा, फिरोज अली, जितेंद्र पाल, भाजपा से गौरव मिश्रा, अनुराग मिश्रा, आलोक शर्मा, पवन मिश्रा, लखनऊ से जगदीश नारायण दोहरे, जागेश्वर यादव, गुड़िया गौतम, मुरादाबाद से मोहम्मद जाकिर, नेताजी मेंहदी हसन, हाफिज मोहम्मद उस्मान आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : हत्याकांड की हकीकत जानने दिल्ली जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल

संबंधित समाचार