आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 
1735 - फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
1831 - मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने क़ब्ज़ा किया। 
1880 - पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया। 
1915 - नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया। 
1932 - इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ। 
1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 
1978 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ। 
1984 - भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी। 
1992 - गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता। 
1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया। 
1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति। 
1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की। 
2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देनी की सिफ़ारिश की गई। 
2003 - पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया। 
2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा। 
2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे। 
2008 - टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की। 
2013 - इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई। 

 

संबंधित समाचार