'अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो एजेंसियां जांच के लिए स्वतंत्र,' न्यूज़क्लिक पर एक्शन के बाद बोले अनुराग ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर हुई छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'मुझे इसको न्यायोचित ठहराना ठीक नहीं लगता। अगर किसी ने गलत किया है तो उस पर जांच एजेंसियां काम करती हैं। यह कहीं नहीं लिखा कि अगर आपके पास गलत तरह से पैसा आया होगा, आपत्तीजनक कार्य हुआ होगा तो उस पर जांच एजेंसी कार्य नहीं कर सकती। जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और वे अपनी कार्रवाई नियमों को देखकर करती हैं।'

वहीं, न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर हुई छापेमारी पर CPI (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, 'दिल्ली पुलिस हमारे घर पहुंची है क्योंकि हमारी पार्टी के साथी हमारे साथ रहते हैं जिनका बेटा न्यूज़क्लिक में काम करता है। यह छापा क्यों मार रहे, इसका कारण क्या है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह बता भी नहीं रहे हैं कि यह सब क्यों कर रहे हैं? हम चाहते हैं कि वे स्पष्टिकरण दें। यह मीडिया, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है। इन्हीं वजह से दुनिया के प्रेस इंडेक्स में (भारत की) लगातार गिरावट होती जा रही है। दूसरी तरफ से प्रचार होता है कि हम लोकतंत्र की जननी है।'

बता दें कि चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के चलते दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक से जुड़े कई पत्रकारों और परिसरों के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह छापेमारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है।

ये भी पढ़ें- Newsclick के पत्रकारों से जुड़े परिसरों पर स्पेशल सेल ने मारा छापा, लैपटॉप-फोन किए जब्त

संबंधित समाचार