UP Earthquake : बाराबंकी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में लगभग 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह सिलसिला लगभग 30 सेकंड तक चलता रहा। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान जमीन हिलती हुई महसूस की गईं। फिलहाल इस भूकंप के झटके से कहीं कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। लोग एक दूसरे को फोन कर स्थिति की जानकारी जरूर लेते रहे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में भूकंप के तेज झटके, कई सेकंड कांपी धरती
