देवरिया हत्याकांड: मृतक सत्यप्रकाश की बेटी ने सीएम योगी से की मांग, बोली- हत्यारों का हो एनकाउंटर या दी जाए फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले में मृतक की बेटी ने आरोपितों के एनकाउंटर की मांग की है। मामले पर बोलते हुए मृतक सत्यप्रकाश दुबे की बड़ी बेटी शोभिता ने कहा कि हत्यारों को कोर्ट से फांसी दी जाए या फिर आरोपितों का एनकाउंटर किया जाए।

भिता ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में न्याय की अपील की है। इस बीच सीएम योगी ने गोरखपुर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती सत्यप्रकाश दुबे के बेटे अनमोल दुबे का हालचाल जाना। सीएम योगी ने अनमोल के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं। बता दें कि मृतक सत्यप्रकाश दुबे की बेटी शोभिता की शादी हो चुकी है।  

ब ये घटना घटी तब वो ससुराल में थी। इस मामले में एक पत्रकार से बात करते हुए शोभिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उसने कहा कि अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा है। उसने कहा कि जैसे मेरे परिवार के लोगों को मारा गया है वैसे ही दोषियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। नहीं तो उनको फांसी की सजा दी जाए।

ता दें कि 10 बीघा जमीन के लिए ये विवाद था, जिसमें दो पक्ष आमने सामने आ गए, और इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बता दें कि बेटी शोभिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड मामले में पुलिस ने किया 16 लोगों को गिरफ्तार, मृतक प्रेम चंद के घर पर चलेगा बुलडोजर!

संबंधित समाचार