विद्यार्थियों में स्वावलंबन की अलख जगाने निकला संघ, कार्यशाला में किया आह्वान, कहा- स्वदेशी वस्तुओं दो दें बढ़ावा
सुलतानपुर। यूं तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदैव स्वदेशी व स्वावलंबन का पैरोकार रहा है, लेकिन अब उसने व्यापक पैमाने पर ये मुहिम बुनियाद से शुरू कर दी है। जिले में स्वदेशी जागरण मंच व संघ परिवार के संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आदि के सहयोग से स्कूल-कालेजों में विद्यार्थियों को इस मुहिम में जोड़ा जा रहा है।
मंगलवार को इसी क्रम में शहर के केशकुमारी जीजीआईसी में इस अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संघ जिला प्रचारक आशीष ने इंटरमीडिएट की छात्राओं का आह्वान किया कि स्वदेशी वस्तुओं और उत्पादों को बढ़ावा दें।
मारे यहां की दवाएं, जड़ी बूटियां, व्यंजन पकवान सभी विदेशी सामानों, उत्पादों और पकवानों से ज्यादा गुणवत्तापूर्ण व प्रभावकारी हैं। अतः इन्हें अपनाएं और स्वावलंबन के लिए स्वरोजगार की ओर उन्मुख होकर राष्ट्र को स्वावलंबी बनाएं।
प्रधानाचार्य शैलेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला उद्योग केंद्र के विशेषज्ञ मो. सबलेन, खादी ग्रामोद्योग विभाग के विशेषज्ञ आशुतोष मिश्र ने अपने संबोधन में स्वावलंबी बनने के लिये स्वरोजगार व कौशल विकास के मायने बताए।
अभियान की जिला महिला प्रमुख उपमा शर्मा, स्वावलंबी भारत अभियान के जिला सह संयोजक जय प्रकाश सिंह व विक्रम बृजेंद्र सिंह, जिला संयोजक धर्मेन्द्र द्विवेदी, आलोक आर्य, जिला सह संयोजक स्वदेशी जागरण मंच अनिरुद्ध शुक्ल, हिंदी प्रवक्ता डॉ रीना केशरवानी , बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ के आशीष श्रीवास्तव आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम संचालन वीरेंद्र भार्गव ने किया।
यह भी पढ़ें: जीवन में नकारात्मकता से सदैव रहें दूरः प्रो. राधेश्याम
