जीवन में नकारात्मकता से सदैव रहें दूरः प्रो. राधेश्याम
सुलतानपुर। कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर कैम्पस स्थित इंजीनियरिंग संकाय में बीटेक तथा पॉलिटेक्निक में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए चल रहे स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम दीक्षारम्भ 2023 में मंगलवार को महत्वपूर्ण सेशन्स का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम आल इंडिया काउंसिल आफ टेक्निकल एजुकेशन तथा एकेटीयू के दिशानिर्देशों में 12 अक्टूबर तक चलेगा। मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एंड सोशल साइंसेज के उप प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह तथा कमला नेहरू संस्थान के समन्वयक प्रो. सुशील कुमार सिंह रहे। प्रो. राधेश्याम सिंह ने कहा कि जीवन में सदैव नकारात्मकता से दूर रहे।
पने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करने को कहा। उन्होंने छात्रों को गुरु मंत्र देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जो सफल है, वही सार्थक है। प्रो. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। सकारात्मकता के साथ मेहनत जरूरी है। संस्थान के निदेशक डा. सरबप्रीत सिंह ने नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को सुखद भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक राघवेंद्र त्रिपाठी ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में ह्यूमेनिटीज तथा अप्लाइड साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष एवं संस्थान के एकेडमिक प्रभारी रत्नेश सिंह, इंजीनियरिंग संकाय के सभी विभागाध्यक्ष एके सिंह, सैनुद्दीन, कौस्तुभ कुंदन श्रीवास्तव, संजय कुमार सोनकर तथा बीटेक एवं पालीटेक्निक प्रथम वर्ष के सभी शिक्षक जेपी मिश्रा, मनोज भार्गव, अखंड प्रताप सिंह, अनमोल सिंह, स्तुति सिंह, ग्रीष्मा श्रीवास्तव, दिव्य प्रकाश पांडेय, जीशान वकील, अर्पित सामंत, राहुल शुक्ला आदि रहे।
यह भी पढ़ें: सहकारी समितियों में मिलेंगी दवाएं, खुलेंगे पेट्रोल पंपः सभापति
