शाहजहांपुर: आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, छह अधिवक्ताओं की बिगड़ी हालत
दोपहर बाद एक अधिवक्ता को नाजुक हालत में भेजा गया अस्पताल
फोटो- आमरण अनशन पर बैठे अधिवक्ता।
जलालाबाद, अमृत विचार। तहसील सदर के 105 गांवों को जलालाबाद तहसील से जोड़े जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे रहे। दूसरे दिन आज 14 नए अधिवक्ता हड़ताल पर बैठे। वहीं छह अधिवक्ताओं की हालत बिगड़ गई, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एक अधिवक्ता को दोपहर बाद अस्पताल भेजा गया।
आमरण अनशन पर बैठने वालों में प्रमुख रूप से शैलेंद्र मिश्रा, सर्वेश सिंह ,हरीश कश्यप, कुश कुमार सक्सेना ,शैलेंद्र सक्सेना, अमित शुक्ला, नितिन गुप्ता टाटा , विपिन कुमार ,अनुपम सिंह, अनिल राठौर, हिमांशु अवस्थी, राजकुमार कश्यप व रमेश चंद यादव है। इस प्रकार आमरण अनशन पर बैठने वाले अधिवक्ताओं की संख्या 35 हो गई है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। छह अधिवक्ताओं की हालत में गिरावट दर्ज की गई, जो अब लेट गए हैं और बैठ पाने की स्थिति में नहीं है। वहीं प्रशासन व सरकार की तरफ से कोई भी जायज मांगों को सुनने नही पहुंचा हैं। जिससे अधिवक्ताओं व क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है। दोपहर बाद शैलेंद्र मिश्रा की तबीयत बिगड़ी जिन्हें अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मनरेगा के आधार बेस्ड भुगतान में जनपद का प्रदेश में 6वां स्थान
