बरेली: नन्ही उम्र में नाराजगी, कोई टीचर तो कोई पिता की डांट से गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बच्चे अपनों की डांट से नाराज होकर घर से बाहर चले जा रहे हैं। मंगलवार को भी बरेली जंक्शन पर दो बच्चे मिले, जिनमें मुरादाबाद का पांच वर्षीय बालक टीचर की डांट से नाराज होकर हिमगिरी एक्सप्रेस में बैठकर बरेली आ गया। वहीं बिहार का एक सात वर्षीय बच्चा पिता की डांट से नाराज होकर ट्रेन में बैठ गया। दोनों ही बच्चों को आरपीएफ ने रेलवे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है।

मंगलवार को आरपीएफ ने कंट्रोल रूम मुरादाबाद की सूचना पर ट्रेन संख्या 12332 के फर्स्ट एसी कोच से पांच साल के बच्चे को नीचे उतारा। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम अनमोल निवासी डबल फाटक मुरादाबाद बताया। वह सुबह स्कूल गया था और डांट पड़ने पर ट्रेन में सवार हो गया। वहीं दूसरे मामले में बरेली जंक्शन जीआरपी को सात वर्षीय बालक मिला। 

चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर सौरभ गंगवार ने बताया कि बच्चे ने पूछताछ में बताया कि पिता ने डांट दिया था। इससे वह घर से नाराज होकर चला आया। ट्रेन में एक महिला अधिवक्ता ने उसे जीआरपी को दे दिया। बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे वार्न बेबी फोल्ड में भेजा गया है। बच्चा बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: निजी हाथों में सफाई का जिम्मा, शहर में लगे कूड़े के ढेर

 

संबंधित समाचार